20.2 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय सामान्य शिविर के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियारिया

A cleanliness drive was conducted under the one-day general camp of the National Service Scheme at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्भोड़ा)।डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण मे राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह की अध्यक्षता मे किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, महत्व एवं आदर्श वाक्य स्वयं से पहले आप के बारे में जानकारी दी गई।
तत्पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्वयंसेवियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था।
एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवियों को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सेवा के महत्व से अवगत कराया गया। एनएसएस के इस अभियान द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
संचालन डा. इंदिरा ने किया।

Related posts

ग्राम प्रधान संगठन ने 16 सितम्बर को ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी करने का किया ऐलान

Primetimes Newz

धारी देवी पर्यटन सर्किट के निर्माण में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

नैनीताल, अल्मोड़ा और पौड़ी के किसान पहुंचे चमोली, मशरूम उत्पादन के सीखे गुर

Primetimes Newz

Leave a Comment