चम्पावत। बनबसा में गुरुवार को नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। मीना बाजार वार्ड नं 6 निवासी महेंद्र सिंह पत्नी उमा देवी को एक शराबी ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल उमा देवी को परिवार वाले उपचार के लिए टनकपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। मारपीट का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।