23.1 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, महिला मरीज की मौत

Massive Fire at Panacea Hospital in Dehradun; Female Patient Dies

देहरादून। देहरादून शहर में बुधवार को पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक धुआं फैलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को धुएं से भर दिया। हादसे में 60 वर्षीय एक महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। आग बुझाते हुए कई पुलिस कर्मी भी झुलस गए। जानकारी के अनुसार, पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें दम घुटने से एक महिला मरीज की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। आग लगते ही अस्पताल स्टाफ ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे बाहर लाया गया, जबकि गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर और एंबुलेंस से शहर के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। कैलाश अस्पताल में भर्ती कराए गए छह मरीजों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के बाद अस्पताल की ऊपरी मंजिलों और वार्डों में तेजी से धुआं भर गया था, जिससे भर्ती मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल परिसर को खाली कराया गया और आसपास मौजूद लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, आग बुझाते हुए कई पुलिसकर्मी भी झुलस गए। आग लगने से एक महिला मरीज की मौत हो गई है। महिला 60 वर्षीय बताई जा रही है, जो अस्पताल में एडमिट थी। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर एसी ब्लास्ट को वजह माना जा रहा है, लेकिन फायर विभाग तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रहा है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा इंतजामों और फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर भी जानकारी मांगी है।
एसएसपी प्रमोद डोबाल ने बताया कि दमकल टीमों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया है। अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों और घायल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य और निगरानी में बताई जा रही है।

Related posts

स्नेहा राणा ने कोलंबो में रचा इतिहास

Primetimes Newz

राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस

Primetimes Newz

राजभवन में हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment