25.2 C
Dehradun, IN
September 17, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त थाना/चौकी, फायर स्टेशनों एवं अन्य शाखाओं में भगवान श्री विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, शस्त्रों, औजारों व मशीनों का भी किया गया पूजन, पुलिस कर्मियों को वितरित किया गया प्रसाद वितरण

Lord Shri Vishwakarma was worshipped with due rituals across the district—including at Police Lines, all police stations and outposts, fire stations, and other units—where weapons, tools, and machinery were also venerated; Prasad was distributed to police personnel.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। जनपद के सभी पुलिस थाना,चौकियो मे भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात शस्त्रों, औजारों एवं मशीनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

साथ ही जनपद अल्मोड़ा के समस्त थाना/चौकी, फायर स्टेशनों, जिला नियंत्रण कक्ष एवं अन्य शाखाओं में भी भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात शस्त्रागारों एवं वर्कशॉप में शस्त्रों, औजारों एवं मशीनों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया तथा पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

Related posts

महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा

Primetimes Newz

थानो के रामनगर डांडा में विवादित भूमि प्रकरण को लेकर लक्ष्मण सिंह ने पुनः न्यायालय की शरण ली ।

Primetimes Newz

चमोली में द्वितीय चरण के मतदान के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न

Primetimes Newz

Leave a Comment