20.3 C
Dehradun, IN
November 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

National Unity Day was observed at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain, under the aegis of the Anti-Drugs Cell committee.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।डा.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में हमारे देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दीपा लोहनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन वृत्त , उनके द्वारा की गई राष्ट्र सेवा , विशेषकर रियासतों के एकीकरण के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. साबिर हुसैन ने कहा कि हमें सरदार पटेल के जीवन के आदर्शों, सिद्धांतों और संघर्ष को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा, यही सरदार पटेल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में देश को नशा मुक्त करने की शपथ भी ली गई।
कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र ने किया।।साथ ही महाविद्यालय की यूथ रेडक्रास सोसायटी की संयोजक डॉ.इला बिष्ट तथा सह-संयोजक डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान-6 एवं कायाकल्प गतिविधियों के अंतर्गत स्वच्छता एवं हाइजीन को लेकर महाविद्यालय परिसर में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

महिला आयोग महिला उत्पीड़न को लेकर सख्त:  कुसुम कंडवाल

Primetimes Newz

“ऋण माफी से लेकर शिक्षा व रोजगार तक — डीएम संविन बंसल की त्वरित कार्यशैली से राहत पा रहा जनमानस”

Primetimes Newz

प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखण्ड समीर सिन्हा ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

Primetimes Newz

Leave a Comment