रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
रानीखेत/ भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बन विभाग अल्मोड़ा के रैज रानीखेत से 41 वर्षो वर्षो की सेवा देने के बाद आज सतीष चन्द्र आर्या रैज रानीखेत से डिप्टी रैजर से सेवानिवृत्त हो गये है।
रैज अधिकारी तापस मिश्रा सहित सभी वन विभाग अधिकारियो व कर्मचारियो ने उन्हे भावभीनी विदाई देकर स्मृति चिन्ह भैट किया।
वही उनको वन विभाग के वाहन से उनके घर बैड बाजे के साथ उनके पेतृक गांव ताड़ीखेत व्लाक के बिसौना गांव पहुंचाया।
सभी ने उन्हे शुभकामनाये देकर स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी
तापस मिश्रा,
वन दरोगा
श्रीमती पुष्पलता,
गीता गोस्वामी,
होशियार नाथ गोस्वामी,
सुनील कुमार,
लक्ष्मण सिंह,
सोनाली अधिकार,
संजय मेहरा,
शुभम कौशल,
सागर सिंह जीना,
प्रदीप जोशी आदि विभागीय लोग मौजूद रहे।
मालूम हो सेवानिवृत्त डिप्टी रैजर सतीश चन्द्र आर्या ने प्रथम सेवा
नवंबर सन् 1985 में रानीखेत के चौबटिया में वन आरक्षी के पद पर शुरू की।
तत्पश्चात
उत्तरी सरयू बागेश्वर,
बागेश्वर वन प्रभाग,
अल्मोड़ा सिविल सोयम,
अल्मोड़ा वन प्रभाग के द्वाराहाट रेंज,
वन प्रभाग के रानीखेत रेंज मे कर्तव्य निष्ठा व इमानदारी से सेवाये दी।
उन्होने 41 साल राजकीय सेवाये देने के साथ-साथ अपना घर परिवार,नाते रिश्तेदारो के कार्यक्रमो मे जाकर वखूबी सेवाये दी। इन सेवाओ से लोग आये दिन उनके कायल रहते है,हंसमुख व व्यवहार ही उनका उदाहरण है।
वही उधर विकासखंड ताड़ीखेत के बिसौना गृह क्षेत्र मे भी बैड बाजे के साथ विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। उनकी धर्म पत्नी सुलक्ष्मी पदमावती सहित अन्य परिवार जनो व मित्रो ने घर मे प्रवेश करते ही तिलक लगाकर सेवानिवृत्त की बधाई के साथ दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही सभी ने उन्हे प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
