Home उत्तराखंड तीन माह से नहीं मिली वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, लाभार्थियों में...

तीन माह से नहीं मिली वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, लाभार्थियों में है आक्रोश, क्षेत्र के लोगों ने समाज कल्याण विभाग से की शीघ्र पेंशन जारी करने की मांग

Old-age, widow, and disability pensions have not been received for three months, sparking outrage among beneficiaries; local residents have demanded that the Social Welfare Department release the pensions immediately.
Old-age, widow, and disability pensions have not been received for three months, sparking outrage among beneficiaries; local residents have demanded that the Social Welfare Department release the pensions immediately.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन पिछले तीन माह से लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंचने से लोगों में भारी नाराजगी है। पेंशन पर निर्भर सैकड़ों जरूरत मंदों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लाभार्थियों का कहना है कि पेंशन ही उनकी आजीविका का प्रमुख सहारा है। लगातार तीन माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण दैनिक खर्च, दवाइयों और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने समाज कल्याण विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर पेंशन का भुगतान न होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने शासन एवं समाज कल्याण विभाग से अविलंब लंबित पेंशन जारी करने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

लाभार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही तीन माह की लंबित पेंशन जारी नहीं की गई तो वे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के माध्यम से आंदोलन करने को विवश होंगे।