19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सीवर समस्या के समाधान पर विधायक का जताया आभार

Gratitude Expressed to MLA for Resolving Sewer Problem

देहरादून। कैंट विधानसभा के वार्ड 42 कांवली स्थित प्रियदर्शनी एन्क्लेव में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या का समाधान करने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक सविता कपूर का उनका कार्यालय में अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सीवर लाइन की ढाल न मिलने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लगभग तीन वर्ष पूर्व क्षेत्रवासियों द्वारा इस समस्या का जिक्र किया गया था। जिसके बाद उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण एवं सर्वे के बाद जल संस्थान ने सीवर पंपिंग स्टेशन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बरसात से पूर्व इस कार्य को पूरा किया जाए। सविता कपूर ने कहा कि चुनाव के दौरान किया गया वादा क्षेत्र के शत-प्रतिशत घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रियदर्शनी एन्क्लेव के अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, सचिव नीतिका रावत, विशाल शर्मा, अमित सिंह रावत, हरीश रतूड़ी, बच्चन एस चौहान, पीएस मनराल, गरिमा अरोड़ा, दीपा रतूड़ी, हेमा रतूड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए सम्मानित

Primetimes Newz

धामी सरकार – चली गरीब के द्वार

Primetimes Newz

नारी शक्ति को निर्णय मंचों पर मिले भरपूर अवसरः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment