25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए सम्मानित

SSP honored policemen who did excellent work in crime meeting

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। मीटिंग में अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, साइबर अपराधों में त्वरित एफआईआर, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई करने, तस्करों की संपत्ति जब्त करने और जन जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए लगातार अभियान चलाने और थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा गया। समान नागरिक संहिता 2024 के संबंध में प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी। संचार व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए दूरसंचार विभाग में नियुक्त निरीक्षक उमाशंकर पांडे को पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अलावा, प्रभावी पुलिसिंग व मानवीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरवंस सिंह, सीओ गोपाल दत्त जोशी, सीओ विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था की डुबकी लगाते हुए सनातन संस्कृति के प्रति आस्था दिखाई, श्रवण कुमार के रूप में अपनी माता और परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन किए

Primetimes Newz

पंचायतों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं: महाराज 

Primetimes Newz

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ की स्टाफ बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment