24.7 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

रक्तदान शिविर में उमड़े युवा, मानवता की सेवा का लिया संकल्प

Youth Flock to Blood Donation Camp, Pledge to Serve Humanity

देहरादून।  युवा सेवा दल और अपना परिवार सामाजिक संगठन द्वारा रविवार को नेशविला रोड स्थित कान्हा कॉम्प्लेक्स में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘रक्तदान-महादान’ के संदेश के साथ वक्ताओं ने बताया कि इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और शरीर में नई ऊर्जा आती है। शिविर में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धसमाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा, शिवसेना के गौरव कुमार, थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ और संजय गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। संरक्षक पुरषोत्तम भट्ट, कमल नागपाल, अनिल माटा, राकेश गुप्ता, सुनील माटा के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। आयोजक मंडल में विनीत नागपाल, कार्तिक बंसल, ऋषब माटा, संजीव मनोठिया, पुनीत चावला, एस.पी. डूबे, निशांत आहूजा, मुकुल बहल, शिवांश गुप्ता, नीलेश माटा, आदित्य नय्यर, परमजीत सिंह शामिल रहे। साथ ही अमीचंद सोनकर, देवेंद्र सैनी, मुकेश शर्मा, नवनीत सेठी, दीपक जेठी, रोशन राणा, अंकुर जैन, चन्नी वीर, राज रावत, अनुज शर्मा और मयंक रजवांशी ने शिविर में सक्रिय सहभागिता की।

Related posts

डॉ० अनिल वर्मा ने जीवनरक्षक महत्वपूर्ण सी०पी०आर०की प्रक्रिया का अभ्यास किया

Primetimes Newz

देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सहारनपुर से लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी

Primetimes Newz

भारत के लिए अधिक स्मार्ट और प्रासंगिक स्वास्थ्य बीमा समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस – सीईओ, राकेश जैन

Primetimes Newz

Leave a Comment