24.7 C
Dehradun, IN
September 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

Ex-servicemen staged a protest against Rahul Gandhi's visit to Uttarakhand.

देहरादून।   भाजपा महानगर के सैनिक प्रकोष्ठ ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में दून के कनक चौक स्थित सीडीएस स्व.विपिन रावत स्मारक के पास पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला भी फूंक गया। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने बताया कि राहुल गांधी ने पूर्व में अनेक बाद सैन्य विरोधी बयान दिए हैं। जिससे सेना के मनोबल पर असर पड़ता है। कहा कि उनका उत्तराखंड दौरा पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उत्तराखंड के फौजी राहुल गांधी का टूल नहीं बन सकते। राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का समस्त पूर्व सैनिक पुरजोर विरोध करते हैं। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत मांगे थे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमिलनाडु में कहा था कि मजदूरों, किसानों को मजबूत करा जाए तो सेना को सीमा में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है। आज भारतीय सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक है। ऐसे में राहुल गांधी को सेना पर गर्व होना चाहिये ना कि आलोचना करनी चाहिये। इस अवसर पर कैप्टन यूडी जोशी, कैप्टन चन्दन सिंह बिष्ट, कैप्टन दिनेश प्रधान, कैप्टन सुख बहादुर गुरूंग, सूबेदार विक्रम सिंह कंडारी, हवलदार विनोद प्रकाश अवस्थी, सूबेदार कृष्ण चन्द्र भट्ट, कैप्टन जगदीश चन्द्र, सूबेदार बीसी भट्ट, हवलदार महीपाल, हवलदार गंगा दत्त बहुगुणा, हवलदार महेंद्र सिंह आदि पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Related posts

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस 

Primetimes Newz

राज्यपाल ने सराहा निःशुल्क डेंटल कैंप, अगली बार आम नागरिकों को भी मिलेगा लाभ

Primetimes Newz

बीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधि

Primetimes Newz

Leave a Comment