महकी विरासत : ताल वाद्य कचहरी की प्रस्तुति से छा गई दीवानगी
विरासत की सांस्कृतिक संध्या-ए-महफिल में आज मंगलवार को उस समय दीवानगी का आलम देखने को मिला, जब वहां पर विख्यात हस्ती मुजफ्फर रहमान की दमदार ताल वाद्य कचहरी की प्रस्तुति हुई I विरासत महोत्सव -2026 में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार मुजफ्फर रहमान और उनके आठ सदस्यीय समूह द्वारा ताल वाद्य कचहरी (लयबद्ध वाद्य संगीत सत्र) प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में विभिन्न वाद्ययंत्रों की मधुर और लयबद्ध संगति से श्रोताओं को संगीत का विशेष अनुभव भी मिला ।
इस भव्य व आकर्षक प्रस्तुति में मुजफ्फर रहमान, अयान हुसैन और रमजान हुसैन तबला, ऐश्वर्या आर्य पखावज पर, सरफराज ढोलक, रमेश मीना हारमोनियम, इरफान सितार पर और जाकिर हुसैन सारंगी ने जोशीली संगत की दमदार भूमिका अदा की, जो कि काफ़ी सराहनीय रही।
कार्यक्रम की खूबसूरत शुरुआत सुप्रसिद्ध राजस्थानी मांड ‘केसरिया बालम’ से होकर ठुमरी के समापन के साथ लयबद्ध मधुरम वातावरण में सम्पन्न हुई I
