26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम तिवारी ने शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन की समीक्षा बैठक ली

DM Tiwari conducted a review meeting of the Urban Poverty Eradication Mission

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जहां जहां निकाय स्तरीय कमेटी गठित नहीं की गयी है वहां यथाशीघ्र कमेटियां गठित की जाएं। कैंप लगाकर निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों, नगर क्षेत्रों में कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों का सर्वे किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री हेतु विक्रय केन्द्र खोलने के लिए स्थान का चयन करने तथा विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को नियमानुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।  उन्होंने सभी ईओ को शहरी गरीबी उन्मूलन गाइडलाइन का प्रॉपर अध्ययन करने के निर्देश दिए।
गोपेश्वर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मिशन शहरी गरीबों की व्यावसायिक, सामाजिक और आवासीय कमजोरियों को दूर करने व छोटे व्यवसायों में लगे व्यक्तियों को शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिसमें निर्माण श्रमिक, परिवहन श्रमिक, देखभाल श्रमिक, घरेलू श्रमिक व अपशिष्ट श्रमिक शामिल होंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

द हार्टफुलनेस वे: पुस्तक भाग 2 , “वास्तविकता की प्रकृति पर जीवन के महान प्रश्नों पर चिंतन ” कमलेश डी. पटेल, एलिज़ाबेथ डेनली

Primetimes Newz

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की जून में होने वाले कृषि मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न दें: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment