26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बकाया देने में आनाकानी करने वालों के तुरंत काटे कनेक्शन: ईई

Those who refuse to pay their dues should be immediately disconnected EE

रुड़की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने गुरुवार को अधीनस्थों के साथ बैठक लेकर उन्हें वित्तीय वर्ष समाप्ति तक हर हाल में विभाग से मिले टारगेट को पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। कहा कि पांच हजार से अधिक वाले बकायेदारों की सूची बनाकर बकाया वसूलने के लिए उनके घर पहुंचें। इस दौरान यदि कोई उपभोक्ता बकाया देने से इनकार करता है तो उसका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाए। गुरुवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय में शहरी अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने अपने क्षेत्र के सभी एसडीओ और जेई के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मार्च शुरू हो चुका है। वित्तिय वर्ष समाप्त होने वाला है इसलिए मुख्यालय से बकाया वसूली के लिए टारगेट भी मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी स्थिति में विभाग से मिले टारगेट को पूरा करना है।

Related posts

राज्य सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध :सीएम

Primetimes Newz

महाराज ने नरेश बंसल की माता के निधन पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए

Primetimes Newz

जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी में तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता बूट कैंप का हुआ सफल समापन

Primetimes Newz

Leave a Comment