26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

The district administration is busy preparing for the Nanda Devi Raj Jat Yatra

– जिलाधिकारी ने यात्रा तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
चमोली(आरएनएस)।  नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों की स्थिति, पड़ावों पर तैयारी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने यात्रा के सफल और सुगम आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्माण कार्यों  के साथ की जाने वाली तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बैठक के दौरान नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर यात्रा पड़ावों पर पार्किंग, आवास, पेयजल और विद्युत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए किए जाने वाले कार्यों को चिहिंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यात्रा तैयारियों को लेकर 25 उप समितियों का गठन करने के साथ ही 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। वहीं यात्रा मार्ग पर किए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए जन प्रतिनिधियों, समितियों और ग्रामीणों की ओर से 5 सौ प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रस्तावों पर कार्रवाई और दोहराव न हो इसके लिए प्रस्तावों के परीक्षण करने के जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को विधायकगणों व समितियों के साथ बैठक कर प्रस्तावों को लेकर चर्चा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के सड़क मार्ग वाले क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों को चिंहित करने और नए पार्किंग स्थलों की आवश्यकता को लेकर रिर्पोट तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि चमोली जनपद में आयोजित होने वाली नंदा देवी राजजात विश्व की सबसे लम्बी 230 किमी की पैदल यात्रा है। यात्रा जनपद के 6 विकासखंडों के 25 पड़ावों से होकर गुजरती है। यात्रा के सफल और सुचारु संचालन के लिए पड़ावों के साथ ही यात्रा मार्ग पर कार्य किए जाने है। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार व अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश भी मौजूद थे।

Related posts

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और जर्मनी के बीएसबीआई के बीच समझौता; भारतीय छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

Primetimes Newz

उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन, अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल

Primetimes Newz

रेरा प्रोजेक्ट से  संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें : मुख्य सचिव

Primetimes Newz

Leave a Comment