23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस नैथानी ने ली शपथ

Justice Nathani took oath in Uttarakhand High Court

हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश आशीष नैथानी ने गुरुवार को शपथ ग्रहण की। उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर ने शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में हुआ।न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने का आदेश दो दिन पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी किया था । जस्टिस आशीष नैथानी उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं । वे कुछ समय पूर्व उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे । उनकी सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति हुई थी ।

Related posts

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन किया गया है स्थापित

Primetimes Newz

महापौर ने की सीएम से मुलाकात, कई मार्गों व मोहल्ला का नाम परिवर्तन करने का किया अनुरोध

Primetimes Newz

SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त

Primetimes Newz

Leave a Comment