21.4 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी, सड़क,  अतिक्रमण, जमीन से जुड़े मामले, आर्थिक सहायता और अन्य समस्याएं रखी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन सेवा ही लक्ष्य को प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पीएनबी ने पूरे भारत में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया  

Primetimes Newz

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

Primetimes Newz

नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने  की पद एवं गोपनीयता की शपथ

Primetimes Newz

Leave a Comment