Category : उत्तराखंड
जिला नैनीताल के रामनगर में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने 6 लोगों को रौंदा,02 लोगो की मौके पर ही मौत।
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के धनगढ़ी पुल के पास दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। नैनीताल जिले के रामनगर से 22 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर......
पीएनबी ने सीएसआर पहल के तहत उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए ₹1 करोड़ का योगदान दिया
देहरादून – 11 अगस्त 2025 – देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक,पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में धराली एवं हर्षिल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ₹1 करोड़ की सहयोग......
महाराज के निर्देश के बाद पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू
पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण पाबो-झंगबो-गढीगांव-पिनानी सडक के क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने बताया कि......
उत्तराखंड में बनी फिल्म टिंचरी माई: द अनटोल्ड स्टोरी का पोस्टर एवं ट्रेलर लांच किया गया।
देहरादून – 11 अगस्त 2025: उत्तराखंड में बनी फिल्म टिंचरी माई: द अनटोल्ड स्टोरी का पोस्टर एवं ट्रेलर लांच कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम देहरादून के प्रिंस चौक स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फिल्म निर्देशकः के.डी. उनियाल, निर्माताः नवीन नौटियाल, लेखकः लोकेश नवानी एवं अन्य......
आयुषी ने किया शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल
ऋषिकेश। तीर्थनगरी की आयुषी नेगी ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेशभर के करीब 150 सर्वश्रेष्ठ शूटर प्रतिभाग करने पहुंचे थे। आयुषी के पिता ताजेंद्र सिंह नेगी......
अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुआ स्यालनी- जौरासी मोटरमार्ग
कोटद्वार। विकास खण्ड दुगड्डा के अंतर्गत स्यालनी- जौरासी मोटरमार्ग कुछ दिनों पूर्व हुई भीषण अतिवृष्टि के कारण जगह -जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण मोटर मार्ग से जुड़े लगभग पांच गांवों के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। शनिवार को......
एनसीसी कैडेट्स को आपदा से निपटने के बताए उपाय
रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की की ओर से फोनिक्स विश्वविद्यालय में आयोजित प्री थल सेना शिविर में रविवार को आगजनी की घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। आग से खुद व दूसरों की जान कैसे बचाएं। साथ ही आग पर कैसे काबू पाया जाए। इसके बाद मॉकड्रिल कराकर......
लिमच्यागाड में बना वैली ब्रिज – सोनगाड तक सड़क संपर्क बहाल
उत्तरकाशी । गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। युद्धस्तर पर कार्य कर तीन दिनों की अल्प अवधि में पुल बना दिए जाने से गंगोत्री मार्ग पर अब सोनगाड तक सड़क मार्ग सुचारू हो......
कमिश्नर गढ़वाल ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा
उत्तरकाशी। हर्षिल धराली में आपदा के बाद से प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर आपदा से निपटने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा......
प्रकाशन विभाग ने भारतीय कंटेंट निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू कहानी सुनाने की परंपराओं को समृद्ध करने के लिए छोटा भीम कॉमिक सीरिज़ का अनावरण किया
यह पहल पुस्तकों, एनिमेशन, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारतीय कंटेंट निर्माण को मजबूत करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है देहरादून : 10 अगस्त 2025- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने नवीनतम छोटा भीम कॉमिक सीरिज का विमोचन किया।भारतीय विषय-वस्तु निर्माण को बढ़ावा देने और युवा......
