16.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रकाशन विभाग ने भारतीय कंटेंट निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू कहानी सुनाने की परंपराओं को समृद्ध करने के लिए छोटा भीम कॉमिक सीरिज़ का अनावरण किया

Publications Division unveils Chhota Bheem comic series to promote Indian content creation and enrich domestic storytelling traditions
यह पहल पुस्तकों, एनिमेशन, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारतीय कंटेंट निर्माण को मजबूत करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है
देहरादून : 10 अगस्त 2025- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने नवीनतम छोटा भीम कॉमिक सीरिज का विमोचन किया।भारतीय विषय-वस्तु निर्माण को बढ़ावा देने और युवा पाठकों तक सांस्कृतिक रूप से निहित कहानियां पहुंचाने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत यह पहल की गई है। इस कार्यक्रम में भारत के सबसे लोकप्रिय बाल पात्रों में से एक छोटा भीम की रचनात्मक यात्रा और विषय-वस्तु पर एक चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर प्रकाशन विभाग के प्रधान महानिदेशक श्री भूपेंद्र कैंथोला ने कहा कि हम अपने बच्चों को जो कहानियां सुनाते हैं, उनका भारतीय जुड़ाव होना चाहिए। हमारे जैसे देश में, जहां हमारे दादा-दादी भारतीय पात्रों वाली कहानियां सुनाते थे, प्रकाशन विभाग कहानी सुनाने की उन परंपराओं को याद किए बिना नहीं रह सकता। हम जितनी ज़्यादा मातृभाषा में उनके बारे में बात करेंगे, हमारी नई पीढ़ी की विकास गाथा उतनी ही गहरी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कहानियां मूल्यों और साहस का संदेश देती हैं और इसलिए उन्हें हर कोने तक पहुंचना चाहिए।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तैयार यह कॉमिक सीरीज़, ढोलकपुर के काल्पनिक राज्य में एक बहादुर और दयालु बालक भीम के साहसिक कारनामों पर आधारित है। अपनी असाधारण शक्ति के लिए प्रसिद्ध भीम, भारतीय संस्कृति और लोककथाओं से प्रेरित मित्रता, साहस, टीम वर्क और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ श्री राजीव चिलका ने कहा कि भारत सरकार वेव्स 2025 जैसी पहलों के माध्यम से एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स में भारतीय कंटेंट निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। इस तरह के निरंतर समर्थन से, भारत इन क्षेत्रों में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।
छोटा भीम कॉमिक सीरीज़ का विमोचन, हाल ही में मुंबई में हुए वेव्स शिखर सम्मेलन में व्यक्त किए गए दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसमें घरेलू दर्शकों के साथ जुड़ने वाली और भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करने वाली विषय-वस्तु के माध्यम से भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने का आह्वान किया गया था। अपनी बहु-पीढ़ीगत अपील के साथ, यह सीरीज़, बाल साहित्य को समृद्ध बनाने के साथ-साथ पुस्तकों, एनिमेशन, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भारतीय कथाओं को प्रोत्साहित करने के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने के लिए तैयार है।

Related posts

देहरादून में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Primetimes Newz

रक्षाबंधन पर उमड़ा उल्लास, धूमधाम से मनाया भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व

Primetimes Newz

राजीव नवोदय विद्यालय के समीप रोड मे गिरे पेड़ो ने बाधित किया यातायात, फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई कर पेड़ों को हटाया

Primetimes Newz

Leave a Comment