16.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कमिश्नर गढ़वाल ने आपदा कंट्रोल रूम  पहुंचकर की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा

Commissioner Garhwal reached the disaster control room and reviewed the relief and rescue operations

उत्तरकाशी। हर्षिल धराली में आपदा के बाद से प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर आपदा से निपटने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
धराली हर्षिल में आपदा प्रभावितों को सरकार द्वारा सभी जरूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। प्रभावित लोगों को सूखा राशन सहित सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरण निरन्तर जारी है तथा प्रभावितों के लिए  खाद्यान्न से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षित रुकने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विद्युत विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत की सप्लाई भी युद्धस्तर पर अभियान चलाकर बहाल कर दी गई है जबकि संचार कनेक्टीविटी को पहले ही बहाल कर दिया गया है। रोड कनेक्टीविटी के भी युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्पूर्ण गंगनानी के समीप लिमच्यागाड़ वेली ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
गढ़वाल कमिश्नर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्स्थापना , स्वास्थ्य, बिजली , पानी और खाद्य आपूर्ति सहित सभी जरूरी इंतजामों की समीक्षा की तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए तथा संबंधित एजेंसियों को  राहत सामग्री का पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित रखने और प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव सामग्री के वितरण में तेज़ी लाने के निर्देश दिये ।

Related posts

सीएम धामी ने किया लेखक गांव, थानों में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग

Primetimes Newz

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य

Primetimes Newz

देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

Primetimes Newz

Leave a Comment