26.2 C
Dehradun, IN
September 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Inauguration of the sports competition by local public representatives

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।न्याय पंचायत चौनलिया के पंचायत कोट चौनलिया की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया के प्रांगण में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भिकियासैंण ब्लॉक की कनिष्ठ प्रमुख किरण पांडे ने किया।
प्रतियोगिता में अन्डर -14 व अन्डर-19 वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 600 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो तथा लंबी कूद प्रमुख रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन खेल प्रशिक्षकों एवं अध्यापकों हरीश मनराल, आशीष वर्मा, आदेश कुमार, मनोज पलाड़िया तथा पंकज किरोला द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज जीना पानी, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया, जूनियर हाई स्कूल सिरमोली, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया तथा कन्या विद्यालय भतरोजखान शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार डॉर्वी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेश दुर्गापाल, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हऊली नीमा देवी, ग्राम प्रधान डुमना महावीर सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्ष अशोक कठायत, अध्यक्ष मोहिनी देवी, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, पूर्व पीटीआई अध्यक्ष दर्शन सिंह असवाल सहित जीवन जोशी, जगत सिंह भंडारी, लता चौधरी, आकांक्षा सैनी, अनिल कुमार, ज्योति पपने, अंजनी सोयल, राकेश सिंह नेगी, खुशाल राम, रिजवाना परवीन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच समझौता ज्ञापन, सीमांत किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Primetimes Newz

विरासत साधना में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की स्वर प्रस्तुति से भक्ति रस में झूमे श्रोतागण

Primetimes Newz

अफ्रीका तक गूंजा उत्तराखंड आइडल का नाम, ओनु स्पेशल सिंगर ने तेरो लंहगा पहाड़ी गीत गाकर जताई उत्तराखंड आईडीडल में भाग लेने की इच्छा

Primetimes Newz

Leave a Comment