23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आयुषी ने किया  शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल

Aayushi won gold medal in shooting championship

ऋषिकेश।   तीर्थनगरी की आयुषी नेगी ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेशभर के करीब 150 सर्वश्रेष्ठ शूटर प्रतिभाग करने पहुंचे थे। आयुषी के पिता ताजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आयुषी नेगी ऋषिकेश में रेड फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा में आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल एंड कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में प्रदेशभर से करीब 150 सर्वश्रेष्ठ शूटर पहुंचे थे। बताया कि उनकी बिटिया आयुषी नेगी ने 10 मिनट में सही निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि सारंग चौहान ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। बताया कि चैपिंयनशिप के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। इस अवसर पर कोच सूरज चौहान उपस्थित रहे।

Related posts

अवमुक्त धनराशि का करें शत-प्रतिशत व्यय: डीएम

Primetimes Newz

विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

हृदय के पालने में श्रीकृष्ण का जन्म – डॉ. मंजु लता गुप्ता (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष)

Primetimes Newz

Leave a Comment