23.1 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में बीएलओ  को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

BLOs in Uttarakhand will receive payment for one month's mobile recharge.

– एसआईआर  के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर “बीएलओ  ऐप” से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज
– प्रदेश में तैनात हैं 11733 बूथ लेवल ऑफिसर
देहरादून।  उत्तराखण्ड  में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु आयोग द्वारा हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में बीएलओ  को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

जीआरडी के “अभिनंदन-2025 ” कार्यक्रम में जमकर झूमे छात्र

Primetimes Newz

एका मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक स्‍कूल बस लॉन्‍च कर अपने प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो का किया विस्‍तार

Primetimes Newz

पीडीएनए टीम ने किया देहरादून के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment