22.4 C
Dehradun, IN
September 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भतरौंजखान बाजार में पुलिस का जन-जागरुकता अभियान, साइबर अपराध और यातायात नियमों की दी जानकारी

Police conduct public awareness campaign in Bhatraunjkhan market; provide information on cybercrime and traffic rules.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना भतरौजखान पुलिस ने सोमवार को बाजार क्षेत्र में स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं टैक्सी चालकों को कानून एवं व्यवस्था, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रानीखेत श्रीमती भावना कैथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को डायल-112 के माध्यम से देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरों और सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर ठगी गई धनराशि को सुरक्षित कराने का प्रयास किया जा सके। पुलिस के इस जागरूकता अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा।

Related posts

श्री बद्रीनाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में 500 पेड़ लगाने का रखा लक्ष्य

Primetimes Newz

महापौर ने की सीएम से मुलाकात, कई मार्गों व मोहल्ला का नाम परिवर्तन करने का किया अनुरोध

Primetimes Newz

उद्योग और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए श्रम विभाग: मुख्यमंत्री धामी

Primetimes Newz

Leave a Comment