Home उत्तराखंड मा0 न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को कोतवाली अल्मोड़ा ने...

मा0 न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को कोतवाली अल्मोड़ा ने किया गिरफ्तार

Almora Kotwali police arrested an accused against whom a warrant had been issued and who was absconding from the court.
Almora Kotwali police arrested an accused against whom a warrant had been issued and who was absconding from the court.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट वाद संख्या-369/26 अंतर्गत धारा 85,115(2),351(2),352 भारतीय न्याय संहिता से संबंधित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गणेशीगैर, धारानौला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त माननीय न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा तलाश एवं सुरागरसी कर अभियुक्त को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।