18.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मां वैष्णो देवी मंदिर चन्द्रखाल बासोट में श्रद्धापूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस, भंडारे का हुआ आयोजन

The foundation day of the Maa Vaishno Devi Temple in Chandrakhal Basot was celebrated with devotion, and a Bhandara (community feast) was organized.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकास खंड के चन्द्रखाल बासोट स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष बसन्त चौधरी ने बताया कि मां वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को मंदिर का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ ही शादी-विवाह के भी आयोजन किया जाते है।

स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts

‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का मुख्यमंत्री ने  किया फ्लैग ऑफ

Primetimes Newz

महापौर ने भाजपा प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत

Primetimes Newz

सहसपुर में पानी विवाद से उपजे खूनी संघर्ष में बीजेपी नेता की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment