21.2 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैंण बीडीसी उप चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत

BJP-backed candidate wins Bhikiasain BDC by-election.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।विकासखंड भिकियासैण अंतर्गत पाली- थौली क्षेत्र पंचायत सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार चन्द्र सिंह खत्री ने 60 मतों से जीत दर्ज की। भाजपाईयों ने ब्लाक गेट से बाजार तक ढोल-नगाड़ो व पटाखों के साथ जुलुस निकाल कर खुशी मनाई।सीएम पुष्कर धामी व विधायक डा. प्रमोद नैनवाल के नारे जम कर लगाये।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख और इस क्षेत्र से विधायक डा.प्रमोद नैनवाल के अनुज बीडीसी सदस्य सतीश नैनवाल के निधन से खाली हुयी इस सीट पर 12 अक्तूबर 2026 को हुए उप चुनाव में कुल 06 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमे इस सीट मे 1736 कुल मत थे,जिसमे 551 मत यानि कि लगभग 32 प्रतिशत मतदान हुआ था।
आज उपचुनाव की मतगणना में चंद्र सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी गंगा देवी को 60 मतों से पराजित किया।
चंद्र सिंह को 211, गंगादेवी को 151,
ललित मोहन को 90,
जयप्रकाश को 41, नंदनसिंह रावत को 31, लक्ष्मणसिंह को 24 मत मिले।
मतगणना ब्लाक हाल में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा ने चंद्र सिंह को बीडीसी सदस्य विजयी घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
चुनाव परिणाम के बाद ब्लाक गेट के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य चंद्र सिंह का गाजे बाजे व पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। मतगणना के मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मतगणना के दौरान आरओ याक्षी अरोड़ा,
एआओ कैलाश नैलवाल, बीडीओ जीएस नेगी आदि मौजूद रहे। उसके बाद बाजार में निकले जुलूस में तमाम भाजपा कार्यकर्ता वह समर्थकों ने ढोल बाजे व पटाखों से ख़ुशी मनाई।
इस दौरान नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य चन्द्र सिंह खत्री ने इस जीत को सच्चाई की जीत बताया,और यह जीत सवकी है।
बही निर्वाचित सदस्य चन्द्र सिंह खत्री को विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

विशेष बीटीसी बैच 2014 के शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

Primetimes Newz

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की।

Primetimes Newz

दून के उद्यमी शिवम अग्रवाल को मेरिलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि  

Primetimes Newz

Leave a Comment