19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जन आंदोलन पर आधारित पुस्तक संघर्षों भरा सफर पुस्तक का हुआ विमोचन

Sangharshon Bhara Safar (A Journey Filled with Struggles), a book based on people's movements, has been launched.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकास खंड के मानिला देवी-कमराड़ मंदिर के सांस्कृतिक भवन में तुला सिंह तड़ियाल द्वारा समसामयिक घटनाओं एवं जन-सरोकारों को लेकर पिछले चार दशकों में हुए जन आंदोलनों पर आधारित संघर्षों भरा सफर नामक पुस्तक का विमोचन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से दीवान सिंह नेगी सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रोफेसर एन डी काण्डपाल, डॉ. विश्वम्बर दत्त सती, के एन कबडवाल सेवानिवृत्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एस एस मावड़ी पूर्व प्रधानाचार्य, कुबेर सिंह अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्य, उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी प्रयाग दत्त शर्मा, राज्य आन्दोलनकारी मदन कठायत, शिक्षाविद् गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, बसंती अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्या, डा. जया काण्डपाल, डॉ. केवल जोशी, डिकर सिंह भण्डारी पूर्व प्रधानाचार्य, गुसाईं सिंह उनियाल, श्याम सिंह अधिकारी, रंजीत सिंह अधिकारी, पूरन चन्द्र जोशी, मोहन सिंह रावत,किसन सिंह रावत बहादुर सिंह रावत, सूबेदार मेजर हिम्मत सिंह अधिकारी, तारा दत्त जोशी जगदीश चन्द्र शर्मा, प्रकाश मठपाल, गोपाल दत्त भगत, गंगा सिंह बिष्ट, पीताम्बर रिखाड़ी, भगवती रिखाड़ी पूर्व ब्लाक प्रमुख, कान्ता रावत पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा, जयनारायण प्रधानाचार्य इंटर कालेज सिनार, जगत बिष्ट, गोविन्द प्रसाद, पूरन सिंह अधिकारी, बचे सिंह नेगी पूर्व प्रधानाचार्य, डिकर सिंह भण्डारी सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा यह पुस्तक नई पीढी के लिए एक दस्तावेज़ होगा इससे प्रेरणा लेकर लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखेंगे, और सरकारों से सवाल पूछने की हिम्मत जुटायेंगे।

Related posts

यूजीसी मानकों के अनुरूप बनेगा एससीईआरटी ढ़ाचा- डाॅ0 धन सिंह रावत

Primetimes Newz

चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री  धामी ने किया आस्था पथ  मुनि की रेती में आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग

Primetimes Newz

Leave a Comment