24.7 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित

A meeting was held at the university regarding the preparations for the convocation ceremony.

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के 18 जून 2026 को प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को गणित सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने की। बैठक में दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों के अध्यक्षों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि दीक्षांत समारोह को एक गरिमामय अकादमिक आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह स्थानीय संस्कृति के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा और सभी समितियां अपनी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। बैठक में विभिन्न मदों में होने वाले अनुमानित व्यय, कार्ययोजना और समितियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान ऑडिटोरियम व्यवस्था, सड़क सुधारीकरण, कुलगीत, मेडल सेरेमनी, मंच सज्जा, मंत्रोच्चार, अतिथि आवास व्यवस्था, स्वागत, डिग्री वितरण, दीक्षांत सेल्फी प्वाइंट, यातायात व्यवस्था, आमंत्रण सूची और मेरिट सूची तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, दीक्षांत समारोह संयोजक प्रो. डी.के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. ए.के. नवीन, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डॉ. एच.आर. कौशल, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, प्रो. ए.के. पंत, प्रो. संजीव आर्या, डॉ. सबीहा नाज, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. रूबीना अमान, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. डी.पी. यादव, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. पारुल सक्सेना, प्रो. निर्मला पंत, डॉ. आर.सी. मौर्य, डॉ. ललित जोशी, डॉ. सुमित खुल्बे, डॉ. मीनाक्षी आर्या, डॉ. प्रियंका पांडे, लियाकत अली, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया और कमल जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

 लगातार हो रही बारिश से 13 सड़कों पर यातयात प्रभावित

Primetimes Newz

उत्तराखंड बन रहा फार्मा हब

Primetimes Newz

एक समर्पित जननेत्री थी मुन्नी देवी शाह: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment