26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सिलकानी और बिखातीगांव को जल्द सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा:  सुरेश गढ़िया

Silkani and Bikhatigaon will be connected by road soon Suresh Gadhiya

बागेश्वर।  विधायक सुरेश गढ़िया ने नगर के शिवालय वार्ड के आणू मोहल्ला स्थित प्राचीन सूर्य और छुरमल देवता के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने मंदिर क्षेत्र के सुंदरीकरण के लिए अपनी निधि से एक लाख रुपये मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिलकानी और बिखातीगांव को जल्द सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। विधायक गड़िया ने कहा कि संसार को रोशनी देने और लोगों को गोपालन के लिए प्रेरित करने वाले छुरमल देवता पर लोगों की गहरी आस्था है l मंदिर का ससमय जीर्णोद्धार होने पर क्षेत्र को लोगों को पूजा अर्चना में खाशी सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि शासन से नगर वासियों के पीने के पानी की सुविधा के लिए सरयू से 18 करोड़ रुपये की योजना मंजूर करा दी है। इसका काम जल्दी ही शुरू करवा दिया जाएगा। सिलकानी और बिखातीगांव को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है l जिन लोगों के पास घर नहीं है वह जल्दी ही पीएम आवास के तहत आवेदन करें l कहा कि नगर की समस्याओं के समाधान में वार्ड सभासदों की महत्वपूर्ण भूमिका तय कर दी है। संतोष उपाध्याय मंदिर और रास्ते के लिए अपेक्षित भूमि दान करने पर उनकी सराहना की। शिक्षक दयाल चंद्र जोशी ने संचालन करते हुए विधायक को अभिनंदन और मांग पत्र सौंपा। पूर्व ग्राम प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय आदि ने विचार व्यक्त किए।

Related posts

मुख्यमंत्री ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन का पोस्टर किया जारी

Primetimes Newz

अथक प्रयासों से मिली सफलता, गुमशुदा किशोरी को अल्मोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Primetimes Newz

जनता दरबार में 146 शिकायतें दर्ज

Primetimes Newz

Leave a Comment