Home उत्तराखंड Blinkit डिलीवरी बॉय ने की चेन स्नेचिंग, दून पुलिस ने 24 घंटे...

Blinkit डिलीवरी बॉय ने की चेन स्नेचिंग, दून पुलिस ने 24 घंटे में भेजा जेल

A Blinkit delivery boy committed chain snatching; Dehradun police arrested him and sent him to jail within 24 hours.
A Blinkit delivery boy committed chain snatching; Dehradun police arrested him and sent him to jail within 24 hours.

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी Blinkit में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और महिलाओं की रेकी कर वारदात को अंजाम देता था।
घटना 25 जनवरी 2026 की है। नथुवावाला ढांग निवासी गणेश दत्त बहुगुणा ने थाना रायपुर में तहरीर दी कि उनकी माता श्रीमती कुन्ती देवी सुबह पैदल अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर जा रही थीं। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार युवक ने शिव मंदिर ढांग के पास झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने आरोपी को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन (30 वर्ष) पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुरकला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जोगीवाला, रिंग रोड देहरादून में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह Blinkit एजेंसी में डिलीवरी का काम करता था और अपने महंगे शौकों के कारण उस पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने स्नेचिंग की योजना बनाई और डिलीवरी के दौरान अकेली महिलाओं की रेकी करने लगा। घटना वाले दिन उसने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी