20.4 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दरऊ चौक पर कट की मांग को लेकर विधायक बेहड़ ने दिया धरना

MLA Behad Staged a Sit-in at Darau Chowk Demanding a Road Cut.

रुद्रपुर।  दरऊ चौक पर कट की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की और परियोजना निदेशक का पुतला फूंका। बेहड़ ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने दरऊ चौक का कट बंद कर एनएच पर 200 मीटर की दूरी पर अस्थाई कट बना दिया है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चौक का कट नहीं खोला गया और चौराहा नहीं बनाया गया, तो अप्रैल के पहले हफ्ते में वह बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ एनएचएआई कार्यालय पर धरना देंगे। धरना में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। बेहड़ ने मुख्य चौराहे को बंद करना यातायात नियमों के विपरीत बताया और गोल चक्कर, स्पीड ब्रेकर, रेड लाइट, यातायात नियम के बोर्ड और पुलिस की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने चौराहे के चारो तरफ यातायात के नियम के बोर्ड लगाने और यातायात पुलिस की नियुक्ति का सुझाव दिया। यहां राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोली, सुनील कुमार सिंह, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, बंटी पपनेजा, नजाकत खान, दानिश मलिक, सुनीता कश्यप, एनयू खान, जगरुप सिंह गोल्डी, छोटेलाल कोली, दलीप बिष्ट, राजीव अग्रवाल, संतोष ठाकुर आदि रहे।

Related posts

अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का विरोध, लघु व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Primetimes Newz

सूबे में अपनाया जायेगा गुजरात का सहकारिता माॅडलः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

डाक कांवड़ियों के कारण लक्सर और देहरादून हाईवे पर जाम

Primetimes Newz

Leave a Comment