27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उच्च शिक्षा विभाग को मिले 10 और प्रयोगशाला सहायक

The Higher Education Department has received 10 more laboratory assistants.

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

नव चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून, 27 जनवरी 2026
उच्च शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों के 10 और प्रयोगशाला सहायक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन प्रयोगशाला सहायकों को विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने की उम्मीद जताई।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रयोगशाला सहायक पद पर प्रतीक्षा सूची से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिसमें भौतिक विज्ञान विषय में 01, जन्तु विज्ञान में 3, वनस्पति विज्ञान 4 तथा भूगोल में 2 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में प्रथम तैनाती दी गई है। जिसमें भौतिक विज्ञान विषय में राकेश चन्द्र बिनवाल को द्वाराहाट महाविद्यालय में प्रथम तैनाती दी गई है। इसी प्रकार जन्तु विज्ञान में विमला मौनी को द्वाराहाट महाविद्यालय, पूजा को कर्णप्रयाग महाविद्यालय एवं रोहन कौशिक को गैरसैण महाविद्यालय में प्रथम तैनाती दी गई है। इसके अलावा वनस्पति विज्ञान में शिवानी को कर्णप्रयाग महाविद्यालय, हरिओम को सतपुली महाविद्यालय, पुलकित प्रताप को द्वाराहाट महाविद्यालय तथा कुलदीप सिंह चौहान को थत्यूड़ महाविद्यालय में तैनाती दी गई है। जबकि भूगोल विषय में प्रयोगशाल सहायक पद पर चयनित महादेव नौटियाल को नैनीडांडा महाविद्यालय तथा हरीश चन्द्र जोशी को काण्डा महाविद्यालय में प्रथम तैनाती दी गई है।

इस अवसर पर डॉ रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही उम्मीद जताई वह अपने विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। डॉ रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति से विभिन्न विषयों में प्रायोगात्मक कक्षाओं का सुचारू संचालन होगा। छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला में विभिन्न प्रायोगिक कार्यों की सुविधा मिलेगी। जिससे उनमें अपने विषय की गहरी समझ, कौशल विकास और वास्तविक समस्याओं को हल करने की क्षमता में बढ़ेगी।

इस अवसर पर विधायक जागेश्वर मोहन सिंह महरा, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ए. एस. उनियाल, सहित अन्य विभागीय अधिकारी व नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायक व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related posts

राज्यपाल ने राष्ट्रपति निकेतन के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

समान नागरिक संहिता पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

Primetimes Newz

दून के उद्यमी शिवम अग्रवाल को मेरिलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि  

Primetimes Newz

Leave a Comment