26.2 C
Dehradun, IN
September 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

59 वर्ष के हुए विधायक जीना, कार्यकर्ताओ सग मनाया जन्म दिवश

MLA Jeena turns 59; celebrates birthday with party workers.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। भाजपाईयों ने स्याल्दे तहसील में विधायक महेश जीना का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। जन्म दिवश कार्यक्रम के दौरान जी आर हैल्थ ट्रस्ट द्वारा एक स्वास्थ शिविर का आयोजन भी हुआ। जिसमें प्राईम हास्पिटल द्वारा शिविर में रक्त दान, नेत्र शिविर व शुगर, थाईराईड, बीपी आदि की निशुल्क ज्ञाँच भी हुई ।
विधायक जीना के जन्म दिवश कार्यक्रम में सल्ट विधान सभा के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे व विधायक को जन्म दिन की बधाई दी । वही सल्ट विधायक महेश जीना ने केक काट कर सभी क्षेत्र वासियो का धन्यवाद किया । क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ सेवा देने वाले जी आर चैरेटेवल हैल्थ ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सेवा व जन हित उत्कृष्ट कार्यो में सहयोग के लिए व क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए 05 लाख 80 हजार के उपकरण वायोकैम्टी एनोलाइजर, हैमोडोलोजी एनोलाइजर, युरीन एनोलाइजर, आदि लैव सम्बन्धी सुविधाओं की पूर्ति की, जिससे हर सम्भव निशुल्क सेवा दी जा सकेगी । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पूरन रजवार,मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल,क्षेत्र प्रभारी देवी दत्त शर्मा, ब्लाक प्रमुख मथुरा दत्त डुगरियाल, करन जीना, हरी राम आर्या, पूर्व प्रमुख राधा रमण उप्रेती, हृदेश महरा, लीलाघर शर्मा, बाला दत्त शर्मा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना और सुरक्षा ए. पी. अंशुमान ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता!

Primetimes Newz

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस  पर स्वरचित मौलिक कविता लेखन एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया

Primetimes Newz

Leave a Comment