Home उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक विद्यालय छानी ल्वेशाल मे मनाई मुंशी हरिप्रसाद जी की धूमधाम...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय छानी ल्वेशाल मे मनाई मुंशी हरिप्रसाद जी की धूमधाम से 139वी जंयन्ती

Munshi Hariprasad Ji's 139th birth anniversary was celebrated with great enthusiasm at the Government Primary School, Chhani Lveshal.
Munshi Hariprasad Ji's 139th birth anniversary was celebrated with great enthusiasm at the Government Primary School, Chhani Lveshal.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

ल्वेशाल (अल्मोड़ा]।राजकीय प्राइमरी पाठशाला छानी ल्वेशाल में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की 139 वर्षगांठ पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी ने जिन भूमिहीनों को ततसमय भूमि आवंटित की थी, वह भूमि आज तक आवंटित के नाम पर दर्ज नहीं हुई है, उस भूमि पर आवंटी काबीज है, और काश्तकारी कर रहे थे, परंतु वह भूमि उनके नाम दर्ज न होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है, भूमि को अवंटीयों के नाम पर कागज माल मैं दर्ज करने का प्रस्ताव रखा गया। 1925 में डोयोलीडाडा मैं शिल्पकार सम्मेलन किया गया, वहां हरिप्रसाद टम्टा जी का स्मारक स्थल बनाने का भी प्रस्ताव किया गया! वक्ताओं ने कहा की सरकार मुंशी हरी प्रसाद टम्टा जी के विचारों के अनुरूप सरकारी स्कूलों के स्तर को सुधारे, क्योंकि आज गरीब किसानों मजदूरों एवं शिल्पकारों के बच्चे इन्हीं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। अनुसूचित जाति के भूमिहीन लोगों को भूमि आवंटित की जाए, ताकि हरिप्रसाद टम्टा जी का सपना साकार हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत कुमार ने की। सगोष्ठी मेँ
मुख्य अतिथि पूर्व अधिशासी अभियंता किशन चन्द्र,
विशिष्ट अतिथि नारायण राम एडवोकेट व उपाध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी रहे। इस अवसर पर सगोष्ठी को
जिला अध्यक्ष दीप कुमार भीम आर्मी सूरज कुमार, चंद्र प्रकाश, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित कुमार, सारथी फाउंडेशन के दिनेश राज, श्रीमती निशा देवी, श्रीमती मीना देवी, नीमा आर्या, श्रीमती मंजू देवी, ग्राम प्रधान मंगल ललित आगरी, बिट्टू ,मंगल टम्टा, पप्पू कुमार जगदीश आदि ने सम्बोधित क़िया। वही इस मौके पर समस्त ग्रामवासी एव बच्चे तथा आसपास के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश राम द्वारा किया गया।