रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
अल्मोड़ा। पुलिस की तत्परता से अधिवक्ता को खोया बैग व लैपटौप मिला। इसमें रखे थे मा0 न्यायालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज। धारानौला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर सकुशल सामान लौटाया।
अधिवक्ता वैभव जोशी निवासी राजपुरा, अल्मोड़ा द्वारा दोपहिया वाहन से मा0 न्यायालय जाते समय अपना बैग खो जाने की सूचना चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा को दी गई। बैग में लैपटॉप सहित मा0 न्यायालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी धारानौला द्वारा पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से महज आधे घंटे के भीतर खोया हुआ बैग व लैपटॉप बरामद कर अधिवक्ता वैभव जोशी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर अधिवक्ता वैभव जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
