
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
सल्ट/भिकियासैण। पुलिस क्षेत्राधिकारी रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला ने थाना सल्ट का औचक निरीक्षण किया। थाना कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तत्पश्चात थाना सल्ट में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, पारिवारिक कुशलक्षेम एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली, तथा समस्याओं के त्वरित एवं नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।
पुलिस कर्मियों को वर्तमान मानसून/वर्षा ऋतु के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह सहित थाना सल्ट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
















