18.3 C
Dehradun, IN
October 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Congress workers staged a protest, raising slogans and burning an effigy of the central government.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कांग्रेस ब्लाक इकाई भिकियासैण के आह्वान पर भिकियासैण के बडियाली बाजार में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले में दिल्ली में हुये लाठीचार्ज के विरोध में जमकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बडियाली तिराहे पर सरकार का पुतला दहन किया।

गुरूवार को नीट पेपर लीक मामले में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दौरान उनके के साथ जो पुलिस बल ने बर्बरता की उसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। काग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को छात्र व युवा विरोधी करार दिया। इस दौरान केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इस मौके पर ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष देवगिरी गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य व महिला काग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष नीमा कड़ाकोटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, बीडीसी सदस्य दीपक करगेती, पूरन मावड़ी, भगवती रिखाड़ी, गीतांजलि, नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, जगदीश घुघत्याल, कैलाश पंत, कृपाल नेगी, भारत भूषण, प्रह्लाद सिंह, संजय गड़ाकोटी, पृथ्वीपाल रावत, राजेंद्र रावत, प्रकाश चंद्र, सोनिया, आनंद रावत, महिपाल कड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।

Related posts

अपने काम और व्यवहार से उत्तराखण्डियों की विशेष पहचान-दुष्यंत गौतम.!

Primetimes Newz

“कदम सलामत, कल सलामत” के संदेश के साथ अंग-विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बढ़ रहे कदम: सुबोध उनियाल

Primetimes Newz

पीएनबी ने 1.25 करोड़ रूपये की दुर्घटना बीमा योजना के लिए एससीसीएल से किया करार

Primetimes Newz

Leave a Comment