16 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दयानंद स्टेडियम में नवीनीकृत सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण

Inauguration of the renovated public toilet at Dayanand Stadium

हरिद्वार (आरएनएस)।  गुरुकुल कांगड़ी के निकट दयानंद स्टेडियम स्थित नवीनीकृत सार्वजनिक शौचालय का सोमवार को मेयर किरन जैसल ने लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मेयर ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। दयानंद स्टेडियम में प्रतिदिन खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह शौचालय सभी के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। पार्षद नागेंद्र राणा ने जनसुविधाओं के विकास के लिए मेयर का आभार जताया।कार्यक्रम में गुरुकुल कांगड़ी के कुल सचिव प्रो. सत्यदेव विद्यालंकार, प्रो. नवनीत, डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिव कुमार चौहान, चरणजीत सिंह, डॉ. अजेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

हिमाचल प्रदेश जाएगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल

Primetimes Newz

पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने दिए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश

Primetimes Newz

Leave a Comment