21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Science exhibition organized at PM Shri Government Girls Inter College, Badechina

अल्मोड़ा।  पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन पीएम श्री स्कीम के अंतर्गत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी(प्रशिक्षु) प्रशांत कुमार चौहान एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। छात्राओं द्वारा विज्ञान के विभिन्न विषयों पर रोचक मॉडल का निर्माण किया गया था। छात्राओं के द्वारा अपने-अपने मॉडल के बारे में व्याख्यान दिया गया तथा प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं एवं समस्त प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उप शिक्षा अधिकारी (प्रशिक्षु) प्रशांत कुमार द्वारा छात्राओं को बताया गया कि विज्ञान नियमों को मानता है, विज्ञान किसी अजूबे को नहीं मानता, वह तर्क पर चलता है तथा सभी छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान भी होना चाहिए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र पाठक के द्वारा भी छात्राओं को अपने भविष्य में अनुशासन की भावना को रखते हुए सफल प्रगति पथ पर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को अपने जीवन में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका तनुप्रिया खुलवे, रेखा मेहता, अनीता रावल, किरण पाटनी, भावना बिष्ट, जानकी राणा, ममता भट्ट, कविता कार्की, शैलजा नयाल एवं समस्त छात्राएं उपस्थित थी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अपनी ओर से पंद्रह सौ रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Related posts

सीएम धामी ने पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग

Primetimes Newz

विभागीय मंत्री ने ली उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

जल जीवन मिशन में भुगतान न होने के विरोध में उत्तराखंड के ठेकेदारों का कल सचिवालय कूच और विशाल धरना प्रदर्शन

Primetimes Newz

Leave a Comment