24.7 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

The state's Sports Minister, Rekha Arya, held a review meeting with Sports Department officials at her office in the Legislative Assembly.

मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में खेल नीति-2026 पर विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति-2021 में बदलाव करके वर्तमान समय व परिस्थिति अनुसार आवश्यकताओं को देखते हुए नई खेल नीति-2026 बनाने की तैयारी की जा रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि नई खेल नीति-2026 पर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों व आम जनमानस से सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त बेहतर सुझावों को नई खेल नीति का हिस्सा बनाने के साथ ही संबंधित को सम्मानित भी किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि नई खेल नीति पर सुझावों को आॅनलाईन वेब पोर्टल के वेब लिंकhttps://www.khelouk.in/contact-us के साथ-साथ ईमेल info@khelouk.in, डाक व क्यूआर कोड के माध्यम से खेल निदेशालय में 15 दिनों के भीतर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश के जनमानस से नई खेल नीति के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव भेजने की अपील की है ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर खेल नीति तैयार हो सके।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल, अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक खेल, अजय अग्रवाल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंन्त ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल मे जाकर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत की मांता कान्ती देवी की ली कुशल क्षेम,जल्दी स्वास्थ्य ठीक होने की कामना

Primetimes Newz

एक समर्पित जननेत्री थी मुन्नी देवी शाह: महाराज

Primetimes Newz

ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

Primetimes Newz

Leave a Comment