23.3 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आदि शक्ति कालिका धाम बासोट में साक्षात विराजमान है नौ दुर्गा, 17 जून से होगा भब्य घार्मिक आयोजन

The nine forms of Goddess Durga are physically present at the Adi Shakti Kalika Dham in Basot; a grand religious event will commence on June 17.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। विकास खंड भिकियासैण अंतर्गत मां नौ दुर्गा कालिका धाम बासोट मे 17 जून से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,जिसमे क्षेत्रीय लोगो द्वारा भव्यता से तैयारिया शुरू कर दी है। बासोट-चनुली सरपटा मोटर मार्ग पर सुरम्य पहाड़ी, मनोहारी प्राकृतिक छटा के बीच आदि शक्ति कालिका धाम बासोट का भब्य मंदिर समूह स्थित है। यहां आदि शक्ति मॉ कालिका का मंदिर प्राचीन समय से अपनी महिमा व शक्ति के लिए प्रसिद्ध रहा है। मान्यता है जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नते मांगता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भण्डारी ने बताया, कि वर्ष 2014 से मंदिर का जीर्णोद्धार व मंदिर परिसर को भब्य स्वरूप देने के लिए मंदिर कमेटी ने जनसहयोग से बीड़ा उठाया है। तथा भब्य नव दुर्गा मंदिर का निर्माण कर माता के 09 स्वरूपों के दिब्य मूर्तियों की स्थापना की गई है। इसके अलावा परिसर में भगवान शंकर, लक्ष्मी नारायण, अष्ट भैरों मंदिर, कथा स्थल, यज्ञ शाला आदि है। तथा अयोध्या की तर्ज पर राममंदिर निर्माण प्रस्तावित है। मॉ के मंदिर में वर्ष 2014-15 से अखण्ड ज्योति प्रज्वलित है। इस अखण्ड ज्योति को राममॉदिर रानीखेत के महंत बाबा मौनी महाराज तथा पूर्व केंन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने विधि विधान से प्रज्ज्वलित किया था। वर्ष भर मंदिर में अनेकों धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होता है।
इसी क्रम मे
कालिका धाम बासोट में 17 जून से 27 जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भण्डारी ने जानकारी देते हुये बताया है कि इस दौरान 25 से 27 जून तक अष्ट भैरों मूर्ति प्रतिष्ठा भब्य कार्यक्रम सम्पन्न होगा। मंदिर समिति जनसहयोग से कार्यक्रम को भब्य बनाने के लिए तैयारियों पर जुटी है।

Related posts

महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Primetimes Newz

Leave a Comment