25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

किच्छा विधायक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Questions raised on the functioning of Kichha MLA

रुद्रपुर।  पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गुरुवार को भाजपा समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के खिलाफ सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधायक अपने पद का दुरुपयोग कर भू-माफियाओं, खनन माफियाओं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि तिलक राज बेहड़ पुलिस और प्रशासन पर गलत लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अधिकारी उनकी बात नहीं मानते, उन्हें विधायक सार्वजनिक रूप से धमकाते हैं और उनके स्थानांतरण या झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी देते हैं।
शुक्ला ने ग्राम दरऊ में भू-माफिया हाजी सरवर यार खां द्वारा 40 वर्षों से अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस 30 एकड़ भूमि पर गौशाला बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने उत्तराखंड शासन को भेजा था, लेकिन अब फिर से माफियाओं ने विधायक के संरक्षण में इस पर कब्जा कर लिया है और गेहूं की फसल बो दी है।
शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब भाजपा कार्यकर्ता गफ्फार खान ने अवैध कब्जे की शिकायत की, तो विधायक के संरक्षण में पलने वाले अपराधियों ने उसे धमकाया। 22 फरवरी को हाजी सरवर यार खां और अन्य अपराधियों ने हथियारों के साथ गफ्फार खान पर हमला कर दिया। पूर्व विधायक ने मांग की कि विधायक तिलकराज बेहड़ को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, मेयर काशीपुर दीपक बाली, गूलरभोज के चेयरमैन सतीश चुघ, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीपुर गुंजन सुखीजा, गगन कंबोज, सुरेश कोहली, पिंकी डिमरी, मीना शर्मा, कविता मान, वंदना कुशवाहा, रेनू यादव, दीपा राय, बंटी खुराना, अक्षय अरोड़ा, प्रियंका, रोशन अरोड़ा आदि शामिल रहे।

Related posts

मणिपाल हॉस्पिटल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर केयर सेंटर ने ‘ज़िंदगी ज़िंदाबाद’ कैंसर वॉरियर स्पोर्ट्स समिट में साहस, मजबूती और जीवन के जज़्बे का जश्न मनाया

Primetimes Newz

नई दिल्ली में शुरू हुआ चौथा मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल, मूल्य संवर्धन और बेहतर बाजार से किसानों की आय बढ़ाने की मिसाल बना मेघालय

Primetimes Newz

गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी वर्ष और बाबूजी महाराज की जयंती का संयुक्त आयोजन कान्हा शांति वनम में

Primetimes Newz

Leave a Comment