21.8 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

थाना दन्या पुलिस की तत्परता से गुम मोबाइल हुआ बरामद, CEIR पोर्टल की सहायता से खोजकर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द

Thanks to the prompt action by the Danya police, a lost mobile phone was recovered; it was traced using the CEIR portal and handed over to its owner.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना दन्या क्षेत्र में मार्च 2026 में एक मोबाइल फोन गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर थाना दन्या पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश प्रारम्भ की गई।
गुरुवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के निर्देशन में अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुम मोबाइल फोन को सफलता पूर्वक बरामद कर लिया गया।
प्रभारी चौकी जागेश्वर कमित जोशी द्वारा मोबाइल स्वामी मोहित कुमार भट्ट पुत्र कैलाश चंद्र भट्ट निवासी ग्राम मंतोला, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा को चौकी जागेश्वर बुलाकर उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार प्रकट किया, तथा पुलिस की त्वरित एवं जनहितकारी कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

Related posts

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

Primetimes Newz

अंतरराष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए देहरादून के वैज्ञानिक!

Primetimes Newz

Leave a Comment