30.2 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कलियर में पांच सड़कों का शिलान्यास किया

रुड़की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद और सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने सोमवार को वार्ड नौ में सड़कों का शिलान्यास किया। मेहरुबा जावेद साबरी के प्रस्ताव पर इन सड़कों का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने बताया कि चिरागअली शाह रोड से सपना के मकान तक, शाहरुख त्यागी की दुकान से मदरसा समसुल उलूम तक, चंदा मस्जिद से राव माली के मकान तक, असलम के प्लाट से राव कादीर के मकान तक, बेड़पुर रोड से लालू के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया गया हैं।

Related posts

चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने कसे पेंच

Primetimes Newz

सहकारिता विभाग को मिले आधा दर्जन सहायक निबंधक

Primetimes Newz

डॉ० अनिल वर्मा ” रक्तवीर उपाधि ” से विभूषित

Primetimes Newz

Leave a Comment