21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती

देहरादून। इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का आज सोमवार को जबरदस्त रोड एक्सीडेंट हुआ है। गंभीर रूप से घायल राजन को रेस्क्यू कर एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। राजन की एक्सीडेंट की खबर मिलते ही उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली-यूपी नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास उनकी कार का रोड एक्सीडेंट हुआ है। रोड एक्सीडेंट के समय राजन उत्तराखंड से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राजन सहित अन्य सवारियों को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों की एक टीम द्वारा राजन का इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि रोड एक्सीडेंट के समय राजन अपने घर यूपी के नोएडा जा रहे थे। रोड एक्सीडेंट के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उन्हें रेफर कर दिया। पवनदीप को आईसीयू में एडमिट किया गया है।
रोड एक्सीडेंट की यह वजह आई सामने
सिंगर पवनदीप राजन की कार के रोड एक्सीडेंट की एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है।पुलिस सूत्रों की बात मानें तो राजन के कार ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ है। सड़क पर खड़े एक केंटर को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राजन, उनके साथ सफर कर रहे अजय मेहरा सहित ड्राइवर राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस टीम द्वारा तुरंत ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
दोनों गाड़ियों को पुलिस ने किया जब्त
पवनदीप राजन के कार एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। घायलों को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को थाने में खड़ा कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने एक्सीडेंट के बाद दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। हाईवे पर हुए रोड एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने भीड़ को भी हटाया।

Related posts

प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह ने  किया पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

Primetimes Newz

मानवता और सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस

Primetimes Newz

देहरादून में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 61वां एडिशन होगा, जिसमें स्टार एथलीट और युवा करेंगे प्रतिभाग  

Primetimes Newz

Leave a Comment