27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अमृतपुर में पुलिस चौकी खोलने की मांग की

Demanded to open police post in Amritpur

हल्द्वानी। जमरानी डंपर पिकअप ऑनर्स सोसाइटी ने गुरुवार को बैठक कर पूर्व में खनन पट्टों को दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई नहीं करने और नदी में नहाने पहुंच रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसआई गगनदीप को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अमृतपुर में पुलिस चौकी खोलने की मांग भी की गई। अनिल चनौतिया ने बताया अमृतपुर जमरानी क्षेत्र में कई लोग निवास करते हैं। वहीं ट्रकों की अत्यधिक आवाजाही से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में की गई बैठक में खनन पट्टाधारकों को सड़क पर पानी का छिड़काव करने, वाहनों से प्रेशर हॉर्न हटाने और स्कूली समय पर वाहनों की आवाजाही बंद करने को कहा गया था। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय रोहित चनौतिया, मोहित दुमका, जीवन सिंह मेहरा, ललित सिंह, पंकज सिंह ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। वहीं नदी में नहाने पहुंच रहे लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की। कहा कि आए दिन बड़ी तादाद में लोग नदी में नहाने पहुंच रहे हैं, जिससे कभी कोई घटना भी हो सकती है। उन्होंने अमृतपुर में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।

Related posts

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने 24वें कॉन्वोकेशन का आयोजन किया; उद्यमिता कार्यक्रमों में 74 छात्र स्नातक हुए

Primetimes Newz

आत्महत्या से पहले सुरेंद्र कोली ने किया आखिरी फोन, रुपयों के दबाव की बताई थी बात

Primetimes Newz

सरयू पुल में मरम्मत कार्य का व्यापारियों ने किया विरोध

Primetimes Newz

Leave a Comment