28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर रोष व्यक्त किया

Expressed anger over the arrangements of Base Hospital

कोटद्वार।  कोटद्वार स्थित राजकीय अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि अव्यवस्थाओं के चलते बेस अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। इस संबध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में गुरुवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार स्थित पौड़ी जिले के एकमात्र बड़े राजकीय अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अस्पताल में डाक्टरों की कमी के कारण अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। अस्पताल में फिजिशियन के पांच पदों की स्वीकृति के सापेक्ष एक ही डाक्टर तैनात हैं, वे भी वर्तमान में अपने घुटनों के आपरेशन के कारण अवकाश पर हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों के पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, इसलिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस अस्पताल में दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों के मरीज भी अपना इलाज कराने आते हैं, लेकिन डाक्टरों की कमी के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रदेश के राज्यपाल से बेस अस्पताल की दशा सुधारने के संबध में राज्य सरकार को निर्देशित करने की अपील की गई है।

Related posts

हरीश रावत का राज्य सरकार पर हमला, बदहाल सड़कों और पलायन पर जताई चिंता

Primetimes Newz

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) ने 2025 की चौथी तिमाही के दौरान राजस्व में 21% और EBITDA में 26% की बढ़ोतरी के साथ दमदार प्रदर्शन किया

Primetimes Newz

प्रज्ञेश्वर महादेव में सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से हुआ महाभिषेक

Primetimes Newz

Leave a Comment