21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांवरियों के जत्थों को हरिद्वार के लिए किया रवाना

The batch of Kanwarias were sent to Haridwar

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नं- 39 जगतपुरा एवं वार्ड नंबर 29 अतिरिक्त सुभाष कालोनी से दर्जनों कांवड़ियों के जत्थों का माल्यार्पण कर हरिद्वार के लिए रवाना किया। जगतपुरा में हनुमान मंदिर से कांवरियों का जत्था जयघोषों के साथ रवाना हुआ वहीं वार्ड नं 29 अतिरिक्त सुभाष कालोनी से भी चार वाहनों से कांवरिये गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान महिलाओं ने कांवर यात्र के लिए जा रहे शिवभक्तों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी।इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि कावड़ यात्र का हिंदू धर्म में विश्ेाष महत्व है। हर साल शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में कावंड़िये हरिद्वार से से गंगा जल लाकर विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्र के लिए कांवरियों के हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्होनें कहा कि कांवर यात्र कांवर यात्र पर जाने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस अवसर पर पार्षद सौरभ बेहड़ गगन दुनेजा, रीत लाल यादव, सुखविंदर सिंह, समरप्रीत सिंह, शंकर जायसवाल, भोला, भगवानदास, रमेश, अजय, दीपक, पप्पू, अमन, रोहित, अमित सैनी, नन्हे प्रताप, सुरेश दास, रवि साहनी, शुभम शर्मा, मनोज, शंकर, मनोज, राकेश पोद्दार, विमल सागर, रतनेश दास, संजय पासवान, सूरज, टिंकल, अरूण चावला, विक्की सैनी, संजय, करन आनंद, अजय कुमार, शिव कुमार, अमन महतो, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश, गौरीशंकर, राजेश, उमेश दास, रितेश ,दयावती, नीलम देवी, सूरज आर्य, राज कोली, अखिलेश अग्रवाल, राजेन्द्र पाल, अमित चन्द्रा, अरूण, गौतम राणा, महेन्द्र, सन्नी गिल, अन्नू गिल, विपिन, मनोज, विजय, अमन, श्याम, बबलू, सूरज, सतवीर, अमित, सुमित, रूप सिंह आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे l

Related posts

पद्म पुराण में यमराज व नचिकेता का दान प्रसंग कथा का सुन्दर वर्णन

Primetimes Newz

पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने  की सीएम धामी से भेंट

Primetimes Newz

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Primetimes Newz

Leave a Comment