25.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राइंका भटखोला ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Rainka Bhatkhola celebrated the annual festival with great pomp

बागेश्वर। पीएमश्री राइंका भटखोला ने अपना वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर दिन-रात काम कर रही है। इसका लाभ दूर-दराज के लोगों को भी मिलेगा। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नंदा राजजात का मनमोहक कार्यक्रम पेश किया। अतिथियों ने बोर्ड के टॉपरों के अलावा विभिन्न क्षेत्र में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। राइंका भटखोला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विनय कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति में उन खेलों को भी शामिल किया गया है जो ग्रामीण क्षेत्र में पहले से ही खेले जा रहे हैं। इसका लाभ स्थानीय छात्रों को मिलेगा। उन्होंने सभी बच्चों ने लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने को कहा। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। भाजपा नेता रवि करायत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नंदा राजजात को लेकर कार्यक्रम पेश किया। नेपाली, कुमाउंनी व गढ़वाली गीतों से लोगों का मना मोहा। प्रवक्ता नंदकिशोर टम्टा ने वार्षिक आख्या पेश की। साथ ही विधायक प्रतिनिधि को मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर बोर्ड के टॉपरों के साथ खेल, सांसकृतिक कार्यक्रम एनएनएस शिविरों के प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय टम्टा, पीटीए अध्यक्ष जीवन जोशी, रमेश प्रकाश पर्वतीय, नंद प्रसाद, मनीष टम्टा, लता नेगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Primetimes Newz

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

Primetimes Newz

Leave a Comment